फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर शादी से इन्कार कर देने का मामला सामने आया है। कछौना काेतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि गांव के ही सूरज ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप हे कि जनवरी 2025 में सूरज ने उससे संबंध बनाए। आपत्ति जताने पर उसने शादी कर लेने का झांसा दिया।
इसके बाद वह लगातार शोषण करता रहा। शादी के लिए कहा तो 14 जुलाई को इन्कार कर दिया। आरोप है कि 14 जुलाई को भी सूरज ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया। फिर मारपीट की धमकी देकर भगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें