फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाजपा नेता को पीटने के आरोप में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट की घटना के 10 दिन बाद सीओ के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी राम नरेश गौतम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं। सीओ सतेंद्र सिंह को दी गई तहरीर में राम नरेश गौतम ने बताया कि कस्बे के छोटा चौराहा पर उसकी दो दुकानें हैं। दुकान के पीछे खाली जमीन पड़ी है। इस पर हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया इंद्रपाल उर्फ अशोक, निवासी गोवर्धनपुर ने अपने साथी राजेश गुप्ता निवासी भगवंतनगर के साथ मिलकर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत राम नरेश ने डीएम से की।
विज्ञापन

शिकायत किए जाने पर इंद्रपाल नाराज हो गया। 13 दिसंबर को वह छोटा चौराहे पर जा रहा था, तभी राजेश गुप्ता के उकसाने पर इंद्रपाल और उसके दो साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश मल्लावां कोतवाल को दिए। मल्लावां कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें