फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कन्नौज के बुुजुर्ग की हत्या में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। कन्नौज जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र से दस दिसंबर से लापता बुजुर्ग की हत्या की रिपोर्ट बिलग्राम कोतवाली में गुरुवार रात दर्ज की गई है। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कन्नौज के भिम्मापुरवा निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सोनेलाल (61) खेती करते थे। 10 दिसंबर 2023 को आलू के खेत में रखवाली के लिए गए थे। रात में साढ़े आठ बजे वीरेंद्र खाना देने खेत पर गया था, लेकिन वहां सोनेलाल नहीं मिले। बाद में दो अलग अलग तारीखों में गंगा में अज्ञात शख्स का पैर और सिर बरामद हुए थे। वीरेंद्र का दावा है कि यह उसके पिता के शरीर के अंग थे। कन्नौज में कई बार तहरीर देने पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ, तो उसने हरदोई एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए हाथ और सिर भेजा जा चुका है। अब युवक का भी डीएनए टेस्ट करा लिया जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि शोभित, सुशील, राजेश, प्रेमलाल, शिवभजन और बिल्लू निवासी महादेवा, कोतवाली बिलग्राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें