फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेरवा महादेव घाट पर गोमती नदी में मिले 30 मवेशियों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरावन (हरदोई)। हरदोई-सीतापुर जनपद की सीमा पर गोमती नदी के तेरवा महादेव घाट पर गुरुवार को बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिले। जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकलवाए गए मवेशियों के शव पास ही एक स्थान पर दफन कर दिए गए।
गोमती नदी के तेरवा महादेव घाट पर मवेशियों के शव उतराने की जानकारी मवेशी चराने गए किसानों ने पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों को दी। इस पर जेसीबी मशीन और गोताखोर मौके पर भेजे गए। देर शाम एसडीएम संडीला तान्या सिंह, सीओ संडीला शिल्पा कुमारी, अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तकरीबन 30मवेशियों के शव निकलवाकर गोमती नदी के दोनों किनारों पर जमीन खोदवाकर दफन कर दिए गए।
विज्ञापन

भरावन की खंड विकास अधिकारी रीता सिंह सूचना के चार घंटे बाद मौके पर पहुंचीं और कुछ देर रुकने के बाद वापस चली गईं। पशु चिकित्साधिकारी डा. शंभू शरण ने बताया कि शवों को बिना पोस्टमार्टम के दफन नहीं कराना चाहिए। बुधवार को भी भेरिया घाट पर पांच मवेशियों के शव मिले थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से दफन करा दिया गया था।
विज्ञापन

एसडीएम तान्या सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि शव कहीं से बहकर आए हैं और जलकुंभी में फंसकर रुक गए हैं। उधर दूसरी ओर अंधेरा होने के बाद मवेशियों के शव निकालने का काम बंद कर दिया गया। दरअसल बीते दिनों यहां मगरमच्छ नजर आया था इसलिए अंधेरे में काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें