फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में पटाखों का भंडारण करने वाले पिता और दो पुत्रों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुरवा में एक मकान में पटाखों का भंडारण मिलने पर पिता और उनके दो पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शनिवार शाम एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने शहर और देहात पुलिस की टीम के साथ छापा मारा था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुरवा निवासी दिलदार हुसैन (60) के पास पटाखा बिक्री का लाइसेंस है। लाइसेंस के अभिलेखों में उनकी दुकान पिहानी रोड और शाहजहांपुर रोड के बीच नहर के किनारे दर्शाई गई है। शनिवार को एसडीएम एसके मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा सत्यापन करने के लिए दुकान के पते पर पहुंचे। वहां मौके पर कोई नहीं मिला। फिर टीम दिलदार के घनी आबादी में स्थित मकान पर पहुंची। तलाशी लेने पर कमरे में अवैध रूप से तीन गत्तों में 51 तरह के पटाखों का भंडारण मिला।
सीओ सिटी के मुताबिक, दुकानदार के पास 25 पाउंड वजन का लाइसेंस है लेकिन भंडारण में इससे ज्यादा वजन के पटाखे मिले थे। मौके पर दुकानदार दिलदार ने लाइसेंस दिखाया लेकिन उनके दोन पुत्र रिजवान और इकरार पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। मौके से दुकानदार और उनके दोनों पुत्रों को हिरासत में लिया गया। देहात कोतवाली में तैनात एसआई डॉली शर्मा ने शनिवार देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ घनी आबादी में अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने के आरोप में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें