फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 20 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव पट्टी निवासी रामेश्वर की पुत्री कोमल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी सात मई 2021 को सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी हरिमोहन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये, सोने की चेन और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोमल के पति हरिमोहन, ससुर बनवारीलाल, जेठ राम किशोर और जगमोहन, जेठानी अंजू, सास ज्ञानवती निवासीगण गाजीपुर थाना संदना जनपद सीतापुर और सुनील निवासी जनिगांव पट्टी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें