फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के अवैध भंडारण व बिक्री में एक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। पूर्ति निरीक्षक बिलग्राम योगेश कुमार ने खाद की दुकान पर अवैध रूप से डीजल भंडारण व विक्रय करने के मामले में डीएम के निर्देश के बाद सोमवार को आरोपी दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तपनौर के पास चौराहे पर जेहदीपुर स्थित अरशद अली की खाद की दुकान पर डीजल का अवैध भंडारण की सूचना पर डीएसओ संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद अधिकारी ओमप्रकाश व पूर्ति निरीक्षक सदर कौशलेंद्र ने शुक्रवार को छापा डाला था। छापे व जांच के दौरान अरशद की दुकान में खाद व अन्य वस्तुओं समेत दुकान के पीछे 12 ड्रम में 2400 लीटर डीजल रखा मिला था और मौके पर 8 खाली ड्रम भी मिले थे। दुकानदार ने मल्लावां के पेट्रोल पंप से डीजल लाकर भंडारित करने व इसके ग्रामीणों को फुटकर बेंचने की बात बताई थी।
आरोपी द्वारा डीजल बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखाया जा सका था। जांच के बाद पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बरामद माल को मटियामऊ निवासी इश्तियाक खां की सुपुर्दगी में देकर मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। आख्या के आधार पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार ने डीएम के निर्देश पर आरोपी दुकानदार अरशद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें