फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कस्बा निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मकूमकुआं निवासी गीता (30) की गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन गीता द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं, हालांकि परिजन इसका कारण नहीं बता सके।
सूचना मिलने के बाद थाना कछौना के गांव रैसों निवासी गीता का भाई बाबूलाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि उसने अपनी बहन गीता देवी का विवाह 9 मार्च 2018 को कस्बा संडीला के मोहल्ला मकूमकुआं निवासी राजकुमार उर्फ पिंटू के साथ किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही गीता का पति, ससुर मोतीलाल व सास रामदुलारी दहेज के लिए उसे मारने पीटने लगे। बताया कि उसके बहनोई राजकुमार के किसी अन्य युवती से भी संबंध थे।
इसको लेकर होने वाले विवाद पर भी राजकुमार उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बाबूलाल ने बताया कि गुरुवार की रात ससुर मोतीलाल ने फोन कर बताया कि गीता ने आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलने के बाद वह और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां गीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। बाबूलाल ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर वह बहनोई के किसी दूसरी युवती से संबंध होने के कारण बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें