बेनीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को गलत तरीके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि विकास कुमार नाम के युवक ने प्रधानमंत्री की फोटो गलत तरीके से अभद्र टिप्पणी करते हुए फेसबुक आईडी पर पोस्ट की है। हरदोई के डीके राना ने ट्वीटर पर यूपी पुलिस व हरदोई पुलिस को टैग कर जानकारी दी। इस पर डीके राना से संपर्क किया और जानकारी ली। पुलिस ने विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना प्रतापनगर चौकी प्रभारी सुरेंद्र नाथ मिश्रा को सौंपी गई है। (संवाद)