हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरियापुर में ट्राॅली से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग गांव से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा रहा था।
सदरियापुर गांव में रविवार को गिरजा शंकर की मौत बीमारी से हो गई थी। उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव निवासी मिहीलाल (77) ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठकर जा रहे थे। ट्राॅली में लकड़ी और कंडे भरे हुए थे। उसके ऊपर वह बैठे हुए थे। गांव के संपर्क मार्ग के बाहर सड़क पर ट्राॅली का पहिया गड्ढा में जाने की वजह से मिहीलाल गिर गए और घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।