शाहाबाद। विकास खंड के खनिगवां कला में उचित दर विक्रेता की ओर से 176 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए बेहटागोकुल थाना पुलिस को तहरीर दी है।
कार्डधारकों में सरकारी राशन का वितरण न कर 176 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी में पूर्ति निरीक्षक विवेक सिंह ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के लिए बेहटागोकुल में तहरीर दी है। बताया कि कार्डधारकों की शिकायत पर खनिगवां कला के राशन विक्रेता जितेंद्र कुमार की जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि कोटेदार वितरण के दिन बिना किसी कारण के दुकान बंद रखता है। स्टॉक की जांच में 47 क्विंटल गेहूं व 129 क्विंटल चावल कम पाए गए थे। (संवाद)