फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 33 केवी का तार टूटा, 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Wed, 31 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/ सांडी/ हरपालपुर। शहर के 220 केवी उपकेंद्र से सांडी-पलिया उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी की लाइन का तार टूट गया। इससे चार उपकेंद्र बंद हो गए। उपकेंद्र के बंद होने से पचास हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। चार घंटे से अधिक समय तक उपकेंद्र बंद हैं।
विज्ञापन

शहर के 220 केवी उपकेंद्र मन्नापुरवा से 33 केवी उपकेंद्र सांडी और पलिया को लाइन जाती है। मंगलवार शाम पांच बजे 33 केवी की लाइन का तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली लाइन का तार टूटने से 220 केवीए मन्नापुरवा से शहर के गुरगुज्जा और सांडी रोड उपकेंद्र को जाने वाली लाइन को भी बंद कर दिया गया, क्योंकि शहर के दोनों उपकेंद्रों की लाइन एक-दूसरे के ऊपर है। इसलिए शहर के उपकेंद्रों की आपूर्ति भी बंद कर दी गई।
शहर की बिजली आपूर्ति बंद होने से सराय थोक पश्चिमी, मोमीनाबाद, कन्हईपुरवा, लक्ष्मी पुरवा, राम नगर कालोनी, प्रेम नगर कालोनी, भट्टापुरवा सहित एक दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद है। इससे शहर के 27 हजार उपभोक्ता परेशान हैँ। वहीं, विद्युत उपकेंद्र सांडी से जुड़े क्षेत्र सांडी कस्बा सहित डेढ़ सौ गांव की बिजली गुल है। जिससे करीब 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित है।
विज्ञापन

वहीं, पलिया उपकेंद्र से जुड़े हरपालपुर कस्बा सहित दो सौ गांव की बिजली गायब है। इससे गांव के 12 हजार उपभोक्ता परेशान है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। अवर अभियंता मनोज यादव ने बताया कि बिजली लाइन पर काम चल रहा है। शहर के उपकेंद्रों को कर्मचारियों के कार्य करने के कारण बंद किया गया है। बिजली लाइन का काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें