फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिरंगे के अपमान के आरोप में शाहाबाद पालिका अध्यक्ष पर पति समेत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। नगर पालिका की अध्यक्ष और उनके पूर्व विधायक पति के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक ने इसे राजनीतिक साजिश और गंदी मानसिकता के लोगों की साजिश बताया है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौलागंज निवासी अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को कस्बे के नेहरू म्युनिसिपल इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि समारोह के दौरान मंच पर रखी मेज पर मेजपोश के रूप में तिरंगा बिछाया गया। इसके बाद इसी मेजपोश पर पानी की बोतल व कुछ अन्य सामग्री रख दी गई।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो और उनके पति पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू भी मंच पर ही मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने बताया कि राजनीतिक साजिश के चलते रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सभी को सच पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें