फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में मां-बेटे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के निकारी गांव में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में महिला व उसके बेटे को परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

निकारी गांव निवासी अवध विक्रम सिंह (32) पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका अपने चाचा राम सिंह से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर गुरुवार शाम चाचा राम सिंह, उनके साले ब्रजेश, ज्ञानचंद्र व राजीव निवासी ग्राम पट्टिया थाना व जिला कन्नौज ने उसे व उसकी मां सरस्वती (60) को लाठी डंडों से मारापीटा।
विज्ञापन

इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रभारी कोतवाल नेपाल सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें