फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़मड़ैया निवासी युवक के खुदकुशी करने के मामले में मृतक के चाचा ने उसकी पत्नी, ससुर व साढ़ूू समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़मड़ैया निवासी अनिल (23) पुत्र बृजकिशोकर ने मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के चाचा सरबजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह अनिल का पत्नी पूजा से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी पूजा ने पिता बाबूलाल निवासी ग्राम मल्लानपुरवा थाना बांगरमऊ उन्नाव को दे दी थी। इसके बाद बाबूलाल उसके घर गया।
उसके साथ गांव में रहने वाला अनिल का साढ़ूू हरिशंकर और एक अन्य व्यक्ति भी घर गए। पूजा ने सभी के साथ मिलकर अनिल को मारापीटा। परिजनों ने जैसे-तैसे बीच बचाव कराया। चाचा सरबजीत ने बताया कि इससे आहत होकर रात में अनिल ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें