हरदोई। बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर जिले में शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाने वाले दो और शिक्षकों के खिलाफ हरियावां के खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
बीईओ फूलचंद्र ने बताया कि मैनपुरी के ग्राम नगला भूपाल, डालुपुर निवासी अशोक कुमार व एटा के ब्रह्मपुरी निवासी शैलेंद्र सिंह हरियावां के स्कूलों में सहायक के अध्यापक पद पर नियुक्त हुए थे। एआईटी की जांच में इन सभी के अभिलेख फर्जी पाए जाने की पुष्टि हुई जिसके बाद इन सभी के खिलाफ एफआईआर लिखाने के निर्देश दिए गए थे।
जिसके क्रम में रविवार को कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिक्षक 2004- 2005 में ही जिले में नियुक्त हुए और कई साल जिले में रहकर कार्य किया। बर्खास्त काफी समय पूर्व ही कर दिया गया था। अब एफआईआर कर वसूली कराई जा रही है।