फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पुलिस ने मंगलवार रात निजामपुर पुलिया के पास एकत्र चार लोगों को पकड़ लिया। चारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ डीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि क्षेत्र में निजामपुर पुलिया के पास कुछ लोग एक जगह पर खड़े होकर बातें कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन

मौके पर निजामपुर गांव निवासी आफताब पुत्र अहमद हसन, तस्लीम पुत्र छोटे मियां, रियाज खां पुत्र राजू खां, रिजवान पुत्र फारुख खां लॉकडाउन का उल्लंघन कर एक स्थान पर खड़े होकर बातें करते मिले। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें