फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली

Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
जल संरक्षण जागरूकता अभियान की रैली में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिक्षकों व बुद्धिजीवियों ने मिलकर शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में नारे लिखे तख्तियों को लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षकों ने अमूल्य निधि जल के प्रति लोगों को सचेत किया। शहर के बेसिक शिक्षकों ने शहर के लोगों को जल संरक्षण  के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शहीद उद्यान से शहर के मुख्य मार्गो पर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन



इससे पहले शहीद उद्यान में हुई बैठक में श्याम जी गुप्ता ने कहा कि जल पर हमारी आगामी आने वाली पीढ़ियों का भी अधिकार है। इसलिए हम लोग इसे बर्बाद नहीं कर सकते। पानी का संकट भारत के लिए खतरे की घंटी है। समय रहते हम सभी को चेतना ही होगा। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है। वाटर लेवल नीचे जाने से लोगों को पीने का पानी भी आसानी से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।


बैठक के बाद निकली जागरूकता रैली में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। गैली में हाथों में तख्तियां लिए हुए बेसिक शिक्षक जहां आम जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संदेश दे रहे थे वहीं कुछ जल संरक्षण कैसे करें इसके उपायों से संबंधित पर्चे बांटकर लोगों को जानकारी प्रदान कर रहे थे। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, राजीव शुक्ला, अमित शुक्ला, पंकज अवस्थी, राजकुमार मिश्र, सुधीर तिवारी, मोे. अली, उदय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें