हरदोई। स्थानीय स्टेशन पर आने वाली निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली। ट्रेनों के संचालित होने से दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में आसानी होगी।
स्थानीय स्टेशन पर आने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को कोहरे के कारण दिसंबर में निरस्त कर दिया गया था। मार्च से इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों का विधिवत संचालन होने लगा है। इससे दैनिक यात्रियों को भी राहत मिली। गुरुवार को राजरानी एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, हावड़ा- अमृतसर एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, बरेली- बनारसी एक्सप्रेस, शाहजहांपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल निर्धारित समय से स्टेशन से गुजरी। वहीं आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन घंटा 15 मिनट, दून एक्सप्रेस तीन घंटा 21 मिनट देरी से आई। ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत होगी।