टीईटी आवेदकों की पांचवीं काउंसिलिंग में शनिवार को
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का असर दिखाई दिया। काउंसिलिंग में आवेदकों की
संख्या काफी कम रही।
शनिवार को देर शाम तक आवेदकों की काउंसिलिंग जारी
थी। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से टीईटी आवेदकों की पांचवीं
काउंसिलिंग शुरू की गई थी।
इसके तहत शनिवार को विज्ञान महिला वर्ग के
आवेदकों की काउंसिलिंग होनी थी, पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से
पांचवीं काउंसलिंग पर रोक लगाने के सूचना के बाद शनिवार को डायट में
काउंसिलिंग कराने वाले आवेदकों की संख्या कम हो गई।
डायट में शनिवार को
महिला आवेदकों की काउंसिलिंग जारी रही। इस बाबत प्रभारी मुंशीलाल ने बताया
कि अभी तक उनके पास कोई भी काउंसिलिंग रोकने का आदेश नहीं आया है, इसलिए
काउंसिलिंग कराई जा रही है।