हरदोई। साहित्यिक और सामाजिक संस्था श्री सरस्वती सदन के सभागार में रविवार को पुस्तक विमोचन समारोह हुआ। इस दौरान जिले के युवा कवि साहित्यकार डा. राघवेंद्र मिश्र प्रणय की प्रथम काव्य कृति अंजुरी भर प्यास का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसएन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. बीडी शुक्ला ने कहा कि साहित्यकारों का दायित्व है कि भारत की वैदिक, गौरवशाली संस्कृति का अंकन उनके साहित्य में हो। डा. एसएस सिंह चौहान ने कहा कि हिंदी साहित्यकारों को संस्कृत के पठन पाठन पर भी रुचि दिखानी चाहिए।
अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण कहा जाता है। डा. राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकारों के अमूल्य योगदान की बदौलत वह रचना लिखने में कामयाब हुए। इस दौरान मनीष कुमार मिश्र, कमल किशोर भावुक, प्रोफेसर अखिलेश वाजेपयी, डा. बीएस पांडेय, डा. महेंद्र वर्मा, डा. ईश्वरचंद्र वर्मा, कुमुदनी देवी, डा. आलोक टंडन आदि मौजूद रहे।