फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फिटनेस न कराने पर 120 स्कूली वाहनों के पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फिटनेस न कराने पर 120 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। जिले में स्कूली वाहनों के जांच अभियान के दौरान 172 वाहन अनफिट पाए गए थे। जिनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

जिले में स्कूली वाहन के रूप में 890 स्कूल वाहन संचालित है। स्कूल वाहनों की जांच के लिए शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से जांच में 172 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए थे। जिस पर उनके वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था, कि वह वाहन के विषय में आकर जानकारी दें और वाहनों की फिटनेस कराएं। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस पर चार माह से अधिक समय से फिटनेस न कराने वाले वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए है। इनमें कुछ का पंजीकरण निलंबित भी किया गया है। यह वाहन अगर संचालित मिलते हैं, तो इनके वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें