कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत
- 10 सहकारी समितियों पर 28 पदों के लिए हुआ मतदान
- देर शाम मतगणना के बाद देर शाम जारी हुए परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सहकारी समितियों पर एक पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी वाली 10 सहकारी समितियों के 28 निदेशक के पदों पर शनिवार को मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण हुई।
सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति पचकोहरा के निर्वाचन क्षेत्र बड़ौआ से प्यारेलाल को 18 और प्रतिद्वंदी सुमेर को 14 मत मिले। लालपालपुर से रामनरेश को 27 मत पाकर विजयी रहे। भैनामऊ में दो पदों पर जगदीश 52 और रामसिंह 58 मत पाकर विजयी हुए।
समिति बूढ़ागांव के राजबहादुर सिंह ने 35 मत प्राप्त किए और विजेता बने। लोधी से सविता 23 मत पाकर जीती। हुसियापुर में रामरती 110 पाकर जीतीं। बिराहिमपुर में अनीता ने 55 मत प्राप्त करके जीत दर्ज की। इनके प्रतिद्वंदी शिवराज को 15 मत ही मिले। अकबरपुर एकघरा से सुकरूलाल ने 53 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कराई, जबकि प्रतिद्वंदी महेश प्रसाद को 51 मत मिले। चठिया ढपरापुर से सुबोध कुमार सिंह को 40 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित किए गए। जमुनिया रौतापुर में मनमोहन सिंह 28 मत प्राप्त कर विजेता बने।
जमुनिया रौतापुर महिला सीट से शीलू सिंह ने 29 मत पाकर जीत दर्ज की। कोट गड़ेउरा निर्वाचन क्षेत्र कसमंडी से विमला सिंह ने 16 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। अठौआ से सत्यप्रकाश ने छह वोट पाकर जीत दर्ज की।
सुरसा के निर्वाचन क्षेत्र में वादा सरसैया की महिला सीट से शाशी देवी ने 68 वोट और यहीं पर अनारक्षित सीट पर लोकनाथ ने 83 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उमरापुर बहरैया से रामआसरे ने 107 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। यहीं पर एससी आरक्षित सीट पर सुनील कुमार ने 80 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। श्रीमऊ के निर्वाचन क्षेत्र नोनखारा की दो सीटों पर मुकेश और सुनील तिवारी ने जीत दर्ज कराई। अहिरोरी के निर्वाचन क्षेत्र कटका से इंद्रपाल वर्मा, अहिरोरी से रामविनोद, अमर सिंह और प्रमोद ने जीत दर्ज कराई।
वाजिदपुर गोवर्धनपुर के निर्वाचन क्षेत्र खेरवा कमलापुर से अनंतराम ने जीत दर्ज की।
यहां पर लॉटरी से हुआ निर्णय
साधन सहकारी समिति श्रीमऊ के निर्वाचन क्षेत्र मंसूरपुर से गया प्रसाद और 47-47 मत प्राप्त हुए। बताया कि लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में गया प्रसाद विजयी घोषित किए गए। साधन सहकारी समिति वाजिदपुर गोवर्धनपुर के निर्वाचन क्षेत्र बसेन से दीपा और संजू देवी को 55-55 मत मिले। यहां पर भी लॉटरी डाली गई। लॉटरी में दीपा निर्वाचित हुईं।