फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भर्ती से बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ’

Sun, 26 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्डों की होने वाली भर्ती से मौजूदा समय में जो होमगार्ड हैं, उनमें बेरोजगारी में इजाफा होगा। अभी जो एक होमगार्ड को तीन माह में ड्यूटी मिल रही, वहीं भर्ती होने के बाद उसे छह माह में एक बार ही ड्यूटी मिल पाएगी।
विज्ञापन


जीआईसी में होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग में मौजूदा समय मेें जो होमगार्ड हैं, उनकी दिक्कतों को न कम करके विभाग में और अधिक उथल पुथल करना चाहता हैं।

ड्यूटी के वितरण का रोस्टर आज तक विधिवत लागू नहीं हो सका और विभाग होमगार्डों की भर्ती करने जा रहा है। भर्ती से जवानों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे ने कहा कि होमगार्डों की मजबूती के लिए प्रशासन नहीं, बल्कि शासन स्तर तक लड़ाई लड़नी होगी और अपना वजूद बनाना होगा। आज भले ही संघर्ष हो, लेकिन भविष्य जरूर उज्जवल होगा।
विज्ञापन


जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद सिंह और राजकुमार यादव की पुन: विभाग में बहाली की गई। इस दौरान बहाल करने वाले अफसरों का आभार जताया गया। विनय सिंह सोमवंशी ने बताया कि थाना मंझिला में मुंशी द्वारा होमगार्ड जवानों से अभद्र व्यवहार व आठ घंटे की बजाय 12-14 घंटे काम लेते हैं, जिसकी शिकायत जवानों द्वारा शासन प्रशासन से की जाए। न्याय न मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें