हरदोई। छह ब्लाकों के 41 फर्जी शिक्षकों से चार करोड़ 12 लाख वसूली का फरमान जारी हो गया है।
वित्त एवं लेखाधिकारी योगेश कुमार पांडे ने बताया कि मंगलवार को हरियावां, टोडरपुर, अहिरोराी, भरखनी, बिलग्राम, भरावन ब्लाकों में फर्जी पाए गए 41 शिक्षकों से होने वाली रिकवरी तैयार की गई है। जिसकी सूची जारी की गई।
10 हजार बीटीसी शिक्षक भर्ती में 25 फर्जी शिक्षकों से एक करोड़ 14 लाख 61 हजार 868, 29344 शिक्षक भर्ती में आठ शिक्षकों से 38370, आगरा विश्वविद्यालय के बीएड फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले आठ शिक्षकों से 29731920 रुपये की राशि की वसूली की जाएगी। इन छह ब्लाकों के 41 फर्जी शिक्षकों से कुल चार करोड़ 12 लाख 32 हजार 128 रुपए की वसूली की जाएगी। उन्होंने पत्र बीएसए को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।