फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर डाक्टरों और कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति

Mon, 12 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
टोडरपुर।  शाहाबाद एसडीएम ओपी गुप्ता ने सोमवार सुबह सीएचसी टोडरपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिली साथ ही निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर व स्टाफ के पांच अन्य लोग अनुपस्थित थे। एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मियों के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन


एसडीएम ओपी गुप्ता ने सोमवार की सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्वेता विश्वकर्मा, डॉ. अपूर्वा अवस्थी, अपर डिवीजनल क्लर्क आरके टंडन, ओएआरबीएस के बलराम गुप्ता, गोपाल तिवारी, वार्ड ब्वाय नितिन व स्वीपर शैलेंद्र कुमार अनुपस्थित थे।

एसडीएम ने डीएम और सीएमओ को निरीक्षण के रिपोर्ट भेज दी है। बताया है कि दो डॉक्टर और अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इसलिए उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें