फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 08 Dec 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 17 अक्तूबर को प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

डीएम ने शासन और लोकायुक्त को भेजा पत्र
एसडीएम पद पर प्रोन्नति के बाद पिछली तारीखों में बतौर तहसीलदार दाखिल-खारिज के दिए थे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शासन और लोकायुक्त से की है। डीएम ने शासन और लोकायुक्त को इस संबंध में पत्र भी भेज दिया है।
संडीला एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव पर आरोप हैं कि उन्होंने सवायजपुर में एसडीएम पद पर प्रोन्नति के बाद भी पिछली तारीखों में बतौर तहसीलदार भूमि की खरीद-फरोख्त में दाखिल-खारिज के आदेश किए थे। बताया गया कि इसी के साथ अरुणेश कुमार नाम के व्यक्ति ने एसडीएम के विरुद्ध लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों मामलों में जांच कराई। पिछली तारीखों में बतौर तहसीलदार सवायजपुर के रूप में दाखिल-खारिज किए जाने के मामले की खबर को अमर उजाला ने 17 अक्तूबर को एसडीएम बनने के बाद तहसीलदार के तौर पर बैक डेट में किया दाखिल-खारिज के आदेश शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर भी प्रशासन ने जांच-पड़ताल कराई थी।
विज्ञापन

जांच में स्पष्ट हुआ था कि 30 जून 2023 को शासन ने डा. अरुणिमा श्रीवास्तव जनपद में ही सवायजपुर तहसील में तहसीलदार के पद से एसडीएम के पद पर प्रोन्नति दी थी। सवायजपुर में ही उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती भी हो गई थी। 28 जून 2023 की तारीख में डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बतौर तहसीलदार भूमि के दाखिल-खारिज का आदेश कर दिया। जिसमें डिघासर, बरौली आदि गांव के मामले सामने आए। एक मामले में दाखिल खारिज के आदेश से जुड़ा कागज भी नहीं मिला। डीएम ने बताया कि शासन और लोकायुक्त को पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें