फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टैक्स जमा न करने पर 282 वाहनों स्वामियाें की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले 282 वाहनों के मालिकों को आरसी जारी की है। टैक्स जमा न करने वालों में अधिकांश ऑटो और ई-रिक्शा मालिक हैं। परिवहन विभाग की ओर से आरसी जारी किए जाने की जानकारी मिलने पर टैक्स न देने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिले में परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहनों के टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत ऐसे सभी वाहन स्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। जिन्होंने काफी समय से वाहन का टैक्स जमा नहीं किया। वाहन को टैक्स जमा न करने पर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था, मगर उसका जवाब नहीं दिया। इस पर एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह की ओर से 282 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इन पर 49 लाख रुपये टैक्स बकाया है।
इनमें अधिकांश ऑटो व ई- रिक्शा वाहन स्वामी शामिल हैं। इसके पूर्व विभाग की ओर से 1800 वाहन स्वामियों की आरसी जारी की जा चुकी है। जिन पर विभाग का ढ़ाई कराेड़ से अधिक टैक्स बकाया है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अभी 300 और वाहनों को चिह्नित किया गया है। जिन्होंने वाहन का टैक्स जमा नहीं किया है। उनको नोटिस जारी की जा रही है। अगर टैक्स जमा नहीं करेंगे, तो उनकी भी आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें