फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन व पेयजल की किल्लत से रूबरू हुए डीएम

Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चौपाल में डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लावंा (हरदोई)। ब्लाक के गंज जलालाबाद गांव में शनिवार को जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर योजनाओं का सत्यापन किया। यहां ग्रामीणों ने पेयजल और राशन की समस्या से  जिलाधिकारी को अवगत कराया।  ग्रामीणों ने चिकित्सक पर बाहर की दवाएं लिखने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए । उन्हाेंने  अनुपस्थित सफाई कर्मी को  निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


विकास खंड मल्लावां के ग्राम गंज जलालाबाद की पुलिस चौकी के प्रांगण में चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने योजनावार समीक्षा कर लापरवाही पर मातहतों को कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला पूर्ति अधिकारी निर्मलेंदु कुमार ने बताया कि राशन कार्ड का सत्यापन परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड से कराया जाना है लेकिन कई लोगाें के  पास आधार कार्ड नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने रविवार को गांव में आधार कार्ड के लिए कैं प लगवाने के निर्देश दिए। 

राशन व केरोसिन के वितरण में गड़बड़ी की शिकायताें पर डीएम ने जांच के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी को खराब हैंडपंपाें को तीन दिन में ठीक कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी धर्मेश के बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाईकर्मी  राजकुमार के गांव में नियमित न आने पर  जिलाधिकारी ने उसे निलंबित करने के आदेश दिए। मनरेगा उपायुक्त ने ग्रामीणों को रोजगारों की जानकारी दी । 
विज्ञापन


ग्रामवासियों से व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए कहा गया।  सराय सुल्तान, कटिया भिखारीपुर, परमी, तेरिया भवानीपुर, बखोरा के प्रधान मुमजात, राजमती, दिनेश कुमार व रामेश्वर ने शिकायती पत्र देकर लो-वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि  पट्टा धारक कब्जा न मिलने पर उनसे सीधे शिकायत कर सकते हैं। देवीपुरवा निवासी सहरूननिशां, रहीसा ने समाजवादी पेंशन व लोहिया आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शांती देवी ने बताया कि उन्हें  विधवा पेंशन मिल रही थी । यह अब बंद हो गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी, डीसी एनआरएलएम राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें