फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों पर लगाई जाए रासुका, भेजे जाएं जेल: प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद लखीमपुर खीरी के अधिवक्ता रमेश कुमार शुक्ला व उनके बेटे बबलू शुक्ला की उनके ग्राम मनिकापुर थाना फरधान में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश ने रोष जताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से शीघ्र ही हत्यारों पर रासुका लगाकर उन्हें गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने मुख्यमंत्री को फैक्स द्वारा भेजे गए पत्र में मांग की है कि लगातार अधिवक्ताओं की हत्याएं की जा रहीं हैं, ये चिंता का विषय है। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ सरकार से मांग करता है कि मृतक वकील के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें