फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक रात में छह मकानों में ताबड़तोड़ चोरियां, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। थाना क्षेत्र के हड़हा मलिकापुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर ताबड़तोड़ छह मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरों से सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। एक साथ छह मकानों में चोरी होने गावं में दहशत का माहौल हो गया। एक साथ हुई चोरियों ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठा दिया।
थाना क्षेत्र के हड़हा मलिकापुर निवासी बलवीर ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। गावं पर मां चंदावती अकेली रहती है। दूसरे मकान में भाभी गुड्डी रहती है। मंगलवार की रात 10 बजे तबीयत खराब होने पर मां उनके घर चली गई और रात में वहीं रुक गई। सुबह चार बजे जब वह घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और बक्से में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

वहीं बलवीर ने बताया कि बक्से में रखा चांदी का विछुआ, सोने के झाले, सोने के टाॅप्स, दो जोड़ी पायल चोर चोरी कर ले गए। वहीं अशोक ने बताया कि वह घर से 50 मीटर दूर बने दूसरे मकान में परिवार के साथ लेटा था। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी ने गेट का ताला टूटे होने की जानकारी दी।
जाकर देखा तो बक्से का ताला तोड़कर चोर सोने के झाले, पायल, मांग बेंदी, पीतल के बर्तन व कीमती कपड़े चुरा ले गए। रामप्रकाश उर्फ कुदन ने बताया कि वह खेत की रखवाली कर रहा था। पत्नी सर्वती पड़ोस में भाई जगराम के घर दावत में गई थी। महिला संगीत होने पर वह वहीं रुक गई। बच्चे छत पर लेटे थे। तभी चोरों ने घर में दाखिल होकर कमरे में लगी 45 गेंहू की भरी बोरियों में 10 गेंहू की बोरी चुरा ले गए।
जब रात एक बजे खेत से घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। रावेंद्र ने बताया कि फसल की रखवाली करने खेत गया था। पत्नी बच्चों के साथ छत पर लेटी थी। रात करीब 12 बजे चोर घर में घुसकर कीमती कपड़े चुरा ले गए। वहीं वृजेश ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर लेटा था। तभी चोर घर में घुसे और बक्से में रखी तीन सोने की हाय, तीन चांदी की कंधनी, तीन जोड़ी चांदी के खाड़वा व दो जोड़ी पायल चुरा ले गए।
वहीं रमादेवी के बंद पड़े मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट का ताला तोडकर घर में घुसे। पांच कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे चार बाक्स के ताले तोड़े और उसमें रखे 40 हजार रुपये, एक जोड़ी कान के झाले, पांच रजाई व एक बोरी पीतल के बर्तन चुरा ले गए। रमादेवी बेटे के साथ बरेली रहती हैं। ग्रामीणों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर वासुदेव यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। एसआई को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पांच दिन पहले क्षेत्र के खनिकलापुर गावं स्थित दो सरकारी विद्यालयों में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस कर भी नही पाई थी तब तक बेखौफ चोरों ने एक ही रात में छह अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम दे डाला है। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं को पर अंकुश लगाने में पाली पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जो मुसीबत का सबब है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें