फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावन कस्बा निवासी एक युवक ने किशेारी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी और उसके भाई को आरोपी के पिता व भाइयों ने धमकी दी। किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता और तीन भाइयों पर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली में दी गई तहरीर में एक युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन को दो माह पहले बावन कस्बा निवासी विकास ने सुरेंद्र के घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले विकास ने वीडियो वायरल कर दिया, तो घटना का पता चला।
बहन से पूछा तो पता चला कि अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि छह नवंबर की शाम लगभग छह बजे विकास के पिता रमेश व भाई विवेक, रोहित और पुतू घर में घुस आए। तमंचा निकालकर कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। कार्रवाई करने पर किशोरी की हत्या कर देने की धमकी देते हुए यह भी कहा कि अगर लोकलाज का इतना भय है तो खुदकुशी कर लेनी चाहिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें