मल्लावां। साढ़े तीन माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव जेहदीपुर निवासी फहीम ने 13 फरवरी को मल्लावां कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को उपनिरीक्षक छोटेलाल को सूचना मिली कि फहीम फरहत नगर क्रासिंग के पास खड़ा है, जिस पर वह और सिपाही रोहित, सोनू फौजदार मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। (संवाद)