संडीला। रेलवे में नौकरी के नाम पर पांच लोगों से हुई ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जामू मल्हेरा निवासी फुरकान ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उससे व उसके मित्र अभिषेक सिंह समेत पांच लोगों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम से मोहलिया फाटक निवासी रवि राठौर व उसके मित्र राहुल ने 25 हजार रुपया प्रति व्यक्ति लिए थे। यानी उनकी ओर से 1.25 लाख रुपये दिए गए। रुपया देने के बाद से दोनों फोन नहीं उठा रहे थे। कुछ दिन पूर्व फोन उठाया तो कहा कि ज्वाइनिंग लेटर के लिए 10 -10 हजार रुपये और देने होंगे। इस लिए रवि को संडीला बुलाया। लेकिन वह अभी तक नहीं आया और न ही फोन उठा रहा है। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।