हरदोई। सीएम डैशबोर्ड पर विकास और राजस्व को लेकर शासन ने जनपदवार रैंकिंग रविवार को जारी कर दी है। लखनऊ मंडल में हरदोई को पहला स्थान मिला जबकि प्रदेश में जनपद को सातवां स्थान हासिल हुआ। ओवरऑल 100 में 92.50 अंक हरदोई जनपद को मिले हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल कार्यक्रमों और योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाती है।
सीएम डैशबोर्ड पर इसका ब्योरा दर्ज रहता है। पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही विभिन्न जिलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के उद्देश्य से हर माह सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग भी जारी की जाती है। सितंबर की रैंकिंग शनिवार रात जारी की गई। इसके मुताबिक प्रदेश में जिले को सातवां स्थान मिला। विकास कार्याें में छठा और राजस्व कार्याें में जिले को 11वां स्थान मिला। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि टीम भावना से किए गए कार्याें की उपलिब्ध सबके सामने है। उन्होंने मातहतों को प्रेरित करते हुए कहा कि अक्तूबर में और बेहतर काम करें। उन्होंने शासन की प्राथमिकता की योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और बेहतरी के साथ करने के लिए भी अधिकारियों से कहा।