फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....और शबरी के आश्रम पहुंच गए श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला मंचन के दौरान रविवार को वृंदावन कलाकारों ने श्री राम के शबरी आश्रम पहुंचने का बखूबी मंचन किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने दर्शाया कि श्री राम जटायु पक्षी को परम गति देकर शबरी के आश्रम पहुंचे। श्री राम को देखकर शबरी को अपने गुरु के वचन याद आने लगे। शबरी के गुरु मतंग ऋषि ने कहा था कि एक दिन तेरे आश्रम पर ऋषि आएंगे। शबरी राम के सामने हाथ जोड़कर उनकी स्तुति गाने लगी तभी राम ने शबरी को सीता के बारे में पूछा तो शबरी ने कहा कि हे राम आप पंपा सरोवर के पर्वत पर वानरों के राजा सुग्रीव रहते हैं, आप उनसे जाकर मित्रता करें, वह सीता की खोज अवश्य कराएंगे।
पर्वत पर श्रीराम व लक्ष्मण को आता देख सुग्रीव ने हनुमान को भेजा। हनुमान ब्राह्मण का रूप बनाकर गए और राम-लक्ष्मण से उनका परिचय जानने की कोशिश की। श्रीराम बोले, हम राजा दशरथ के पुत्र हैं और उनकी आज्ञा से वन में आए हैं। हनुमान जी ने राम को अपने बारे में सब कु छ बताकर और राम लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालु ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे पूर्व शनिवार की देर शाम रामलीला पंडाल में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का आयोजन किया, जिसको देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालु की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें