फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामजी की निकली सवारी

Tue, 06 Feb 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मेले में राजा जनक के दरबार में धनुष भंग होते ही सोमवार को प्रभु श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात में रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

नुमाइश मेला परिसर से बरात शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस अवसर पर जगह-जगह लोगों ने बरात का स्वागत किया। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने सेल्फी लेकर इसे यादगार क्षण बनाया।
वृंदावन के श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने संचालक स्वामी कन्हैयालाल दत्तात्रेय के निर्देशन में बरात लीला का मंचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मेला संयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित बाले आदि ने प्रभु श्रीराम दरबार की आरती उतारी।
विज्ञापन

आरती, पूजन-अर्चन के बाद बरात शहर के मुख्य मार्गों पर निकली। लोगों ने नुमाइश चौराहा सहित रेलवेगंज, सदर बाजार आदि में जगह-जगह बरात का स्वागत किया। राकेश गुप्ता, प्रेमशंकर द्विवेदी, विनीत मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, पुनीत द्विवेदी, मुनेंद्र सिंह, संजय शुक्ला व सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें