फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूमधाम से निकली राम बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नगर की बाल रामलीला कमेटी की चल रही रामलीला में धनुष मंचन लीला के बाद गुरुवार को भगवान श्री राम की बरात निकली। जिसमें विभिन्न प्रकार की जीवंत झाकियां शामिल हुई। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
दिलेरगंज में गायत्री मंदिर के पास से संरक्षक डॉ. मुरारीलाल गुप्ता ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बरात घास मंडी तिराहा, खत्ता, घंटाघर, चौक, डाकखाना, सरदारगंज, बालाजी मंदिर होते हुए कटरा पहुंची। जहां पर उसका विश्राम हुआ। बरात में जीवंत झाकियां आकर्षक का केंद्र रहीं। बैंड बाजे की मधुर धुनों पर भक्तों ने नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने जगह-जगह श्री राम की बारात पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संरक्षक डॉ. मुरारीलाल गुप्ता, अध्यक्ष संस्थापक राजेश बाबू वर्मा, चौधरी उमेश गुप्ता, महामंत्री बासु वर्मा, धीरू अवस्थी, आशीष द्विवेदी, मंगू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें