फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन के रक्तदान शिविर में 67 बने महादानी

विज्ञापन
फोटो-30-नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिमा वर्मा को प्रमाण पत्र देते रेडक्रास सोसायटी के प? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के बैनर तले दस अगस्त से शुरू हुए स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह का समापन सोमवार को हो गया। जीवन रक्षक अभियान के तहत आयोजित रक्तदान सप्ताह के आखिरी दिन दस लोगों ने रक्तदान किया। अंतिम दिन नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिमा वर्मा ने रक्तदान किया। इनके साथ संजय तिवारी, उत्तम कुमार, मृदुला मिश्रा, उमा शंकर गुप्ता, राम मोहन मिश्रा, सत्यम मिश्रा, शशि कुमार सिंह ने रक्तदान किया। दो अन्य लोगों अभिषेक सिंह और वीरेश श्रीवास्तव ने भी रक्तदान किया। रेडक्रास सोसाइटी के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
रेडक्रास सोसाइटी की रक्तदान समिति के अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह में कुल 67 लोगों ने रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान बेहद जरूरी है। सोसाइटी के सचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही इस तरह का आयोजन फिर से किया जाएगा। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, करुणा शंकर द्विवेदी, राजीव सिंह, एम के दीक्षित, मीनाक्षी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें