फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यकर्मी आज निकालेंगे बाइक रैली

Sun, 20 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन और भत्तों की मांग तथा सप्तम वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में राज्य कर्मचारियों ने आगे की रणनीति बनाई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर समस्याओं से अवगत कराया। सोमवार को मोटर साइकिली रैली निकालने तथा मंगलवार व बुधवार को कलमबंद हड़लात करने की बात कही।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। रविवार को  जिला कार्यकारिणी की बैठक निरीक्षण भवन में  हुई जिसमें समस्त घटक संघ के पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री को अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन


 राज्य कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को 2000 पोस्टकार्ड लिखकर केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से भेजने के लिए पोस्ट किए। बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगोें को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्हें भी केंद्र के समान वेतन व भत्ता मिले तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
विज्ञापन


बताया कि सप्तम वेतन आयोग की सिफारिशों से कर्मचारियों पर कुठाराघात हुआ है जिसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सचिव शिव गोपाल ने कहा कि केंद्रीय परिषद ने कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 21 दिसंबर को मोटर साइकिल रैली लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से निकाली जाएगी तथा 22 व 23 दिसंबर को कलमबंद हड़ताल की जाएगी। संरक्षक राजकुमार कपिल ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को 7, 14 व 20 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नित पद का ग्रेड वेतन भी दिया जाए। विभिन्न संघटनों से मनोज त्रिपाठी, प्रभा सिंह, संजीव सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र कुमार राठौर, अशोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें