प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह चौहान।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन हुए गुरु वंदन कार्यक्रम में जिले के एक शिक्षक को उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और एड्लीडर्स सम्मान दिया गया।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि एड्लीडर्स उत्तर प्रदेश एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 75 जिलों से राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया। इसमें हरदोई जिले से प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित किया गया।
राजीव ने अपनी मेहनत, समर्पण से ग्रामीण क्षेत्र के इस विद्यालय को सभी संसाधनों से परिपूर्ण किया है। शिक्षक द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए एड्लीडर्स व बेसिक शिक्षा विभाग ने उनका चयन किया व गुरु वंदन कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सह शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं से वार्ता कर उन्हें बधाई दी।