फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अदालतों में जल्द किया जाए मुकदमों का निस्तारण : महाधिवक्ता

विज्ञापन
फोटो-23-निरीक्षण भवन में बैठक से निकलते महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्व अदालतों में लंबित वादों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। वह मंगलवार की शाम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अन्य शासकीय अधिवक्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्व अदालतों में मामले लंबे समय तक चलते हैं। इसकी वजह से अदालतों पर बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सुनवाई कर राजस्व वादों का निस्तारण किया जाए। इसके अलावा सभी रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और रिकार्ड रूम में उजाले की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी महाधिवक्ता ने एडीएम को दिए। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें