फोटो - 15 बघौली क्षेत्र के अंटा गांव में घटनास्थल पर खड़ीं महिलाएं। संवाद
- शौच के लिए जाते समय गिरी दीवार
- बघौली थाना क्षेत्र के महरी के मजरा अंटा गांव का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बघौली। थाना क्षेत्र के महरी के मजरा अंटा गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए बुजुर्ग के पर अचानक पक्की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।
बघौली थाना क्षेत्र के अंटा गांव निवासी गजराज (70) खेतीबाड़ी करते थे। गजराज अपने भतीजे घनश्याम के पास रहते थे। घनश्याम ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे गजराज शौच के लिए गांव के बाहर गली से होकर जा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी अनूप की पक्की दीवार अचानक भर-भराकर उनके ऊपर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गए। जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गजराज को मलबे से बाहर निकला गया लेकिन, तब तक गजराज की मौत हो चुकी थी। उप निरीक्षक पुष्कर वर्मा मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।