फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने साझा किया किसानों का दर्द

विज्ञापन
विधायक माधवेंद्र सिंह रानू को बर्बाद हुई फसल दिखाता किसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गत गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश और ओले गिरने के कारण बर्बाद हुई फसलों का जायजा सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सोमवार को लिया। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधा उनका दर्द साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू सोमवार को हरपालपुर विकास खंड के ग्राम दयालपुर, पुराअत्ता, टिकार, इसमाईलपुर, बेड़ीजोर, बढैय्यनपुरवा, कठेठा पहुंचे। यहां किसानों के खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान की हकीकत देखी।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करा मुआवजा दिलाएंगे। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सवायजपुर एसडीएम कपिलदेव यादव को प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र से भी बात की।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से मिलने वाली मदद हर पीड़ित किसान को दिलाने के निर्देश दिए। प्राकृतिक आपदा में 15 से ज्यादा गांवों में 80 प्रतिशत से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्र, कृष्ण प्रताप सिंह केपी, जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह हिमालय, देवेन्द्र त्रिवेदी, कल्लू सिंह, मुकेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें