फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक माह में रेलवे की आय 10 लाख बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से रेलवे की आय में 10 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई। आरक्षित सीटों से रेलवे का एक माह में 65 लाख रुपये की आमदनी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन 33 जोड़ी ट्रेनें गुजरती है। यहां से यात्री आरक्षित व अनारक्षित टिकटों पर यात्रा करते हैं। स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में ग्रीष्मावकाश होने के कारण बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय स्टेशन से अप्रैल में 14,430 यात्रियों ने आरक्षित टिकटों पर यात्रा की थी। इससे विभाग को 56 लाख 360 हजार रुपये की आमदनी हुई थी। जो मई में बढ़कर 65 लाख 58 हजार रुपये पहुंच गई। मई में 17,140 यात्रियों ने आरक्षित श्रेणी की टिकट से यात्रा की। एक माह में रेलवे की आया में दस लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें