फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लूप लाइन की कमीशनिंग से 26 से 29 सितंबर तक रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत रायसी रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन की कमीशनिंग का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए रेलवे ने 26 से 29 सितंबर तक अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने ट्रेन निरस्त करने के अलावा मार्ग बदलने का भी निर्णय किया है। इसका असर हरदोई और आसपास के क्षेत्रों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेलवे की परिचालन योजना के अनुसार प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 14229 का संचालन 27 सितंबर को रद्द रहेगा। वहीं वापसी में यही ट्रेन गाड़ी संख्या 14230 संगम एक्सप्रेस 28 सितंबर को संचालित नहीं होगी। ट्रेन का पूरा एक फेरा ठप रहने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।
इसके अलावा हरदोई से होकर गुजरने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ गाड़ी संख्या 22355 का संचालन भी 27 सितंबर को बदले मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित मुरादाबाद-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग के बजाय परिवर्तित मुरादाबाद-हापुड़-मेरठ-सहारनपुर मार्ग से संचालित की जाएगी। परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण ट्रेन का रुड़की स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए लिया जा रहा ब्लॉक
रायसी स्टेशन पर लूप लाइन की कमीशनिंग और इससे जुड़े तकनीकी कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन, मार्ग और समय की जानकारी कर लें। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण के चलते यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें