फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेल-वन एप से आसान हुई ट्रेन के टिकट की बुकिंग, मिल रहीं कई सहूलियतें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे की ओर से शुरू किए गए रेल-वन एप ने यात्रियों को काफी सुविधाएं दी हैं। एप से जनरल टिकट की बुकिंग की सुविधा के साथ ही भुगतान पर तीन प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। कई तरह की सुविधाएं मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है। एप से न केवल लंबी लाइनों से निजात मिली है बल्कि एप ने यात्रियों की जेब को भी राहत दी है।
विज्ञापन




रेल वन एप्लिकेशन में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन और नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की सेवाओं को एक प्लेटफार्म पर जोड़ा गया है। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग के साथ ट्रेन की लाइव स्थिति, समय-सारिणी, प्लेटफार्म नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भी एक ही एप पर मिल जाएंगी। अब तक यात्रियों को टिकट बुक करने और ट्रेन की स्थिति जानने के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन का उपयोग करना पड़ता था लेकिन रेल वन एप से यह सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। यात्री रेल वन पर आरक्षित, जनरल व प्लेटफार्म टिकट के अलावा मासिक सीजन टिकट भी बुक कर सकेंगे। ट्रेनों की लाइव लोकेशन देखने के साथ खाने का भी ऑर्डर कर सकेंगे। यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर रेल मदद पर मदद की गुहार भी लगाई जा सकती है।
सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह एप तैयार किया गया है। इसमें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल, तेज और सुरक्षित है। साथ ही ऑनलाइन भुगतान के विभिन्न विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें