फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नकली नोट के गिरोह की तलाश में छापामारी, तीन को लिया हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली नोट के गिरोह को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ नकली नोट भी बरामद होने की बात बताई जा रही है ।
विज्ञापन

दरअसल, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में करीब चार दिन पहले पिकअप डाला से गेहूं चुराते समय सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव के तीन लोगों को पकड़ा गया था। इस दौरान 200 के कुछ नकली नोट भी बरामद हुए थे। उसी के बाद से सुरसा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को नकली नोट के गिरोह के होने का पता चला था।
इस पर पुलिस ने गुरुवार को कई स्थानों पर छापेमारी की है। लोगों ने बताया पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि पुलिस अभी और भी खुलासा होने के कारण कुछ भी कहने से बच रही है। वही, एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के विषय में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें