फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैथोलॉजी में छापे, संचालक नहीं दिखा सका अभिलेख

Sun, 11 Jun 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे में एक दर्जन से अधिक गैर पंजीकृत पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंचकर कई पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी होते ही ज्यादातर संचालक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। एक संचालक अभिलेख नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

कस्बे में कई गैर पंजीकृत पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही हैं। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज कुमार ने कस्बे में गैर पंजीकृत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही ज्यादातर लैब संचालक अपनी दुकान बंद करने फरार हो गए। एक लैब संचालक अपने अभिलेख नहीं दिखा सका। नोडल अधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि अवैध लैब संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें