फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरियों से लोग भड़के, लगाया जाम

Tue, 30 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा पर हो रही चोरियों से आजिज आए लोगों का गुस्सा सोमवार को तब फूट पड़ा जब चोरों ने यहां स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी का प्रयास किया। गुस्साए लोगोें ने चौकी इंचार्ज के विरुद्ध नारेबाजी कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के  हरदोई बिलग्राम रोड पर सेमरा चौराहा कसबे में हरदोई के लक्ष्मीपुरवा निवासी पवन गुप्ता की मोबाइल की दुकान चौकी से चंद कदम दूरी पर है। सोमवार को सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला कटा पड़ा है और जब शटर उठाकर देखा तो अंदर सब कुछ ठीकठाक मिला।

इससे इलाकाई व्यापारी और ग्रामीण गुस्सा गए। कहा कि दो दिन पहले ही कसबे में चौकी के ठीक सामने पान की और चाय की दुकान में चोरों ने सारा सामान चुरा लिया था। इस पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते चोरों ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति करने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसका सामान नहीं गया।
विज्ञापन


इस दौरान घटना से गुस्साए लोगों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज सुरेश तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत किया। उन्होेंने इस दौरान लोगों से घटना का जल्द खुलासा करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। इस बीच मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें